मिस ईशानी कर्पूर ने सी0बी0एस0ई की परीक्षा में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल की
दुर्गापुर: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर कैम्प परिसर की छात्रा मिस ईशानी कर्पूर ने सी0बी0एस0ई (सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ सेकेन्डरी एजुकेशन) 2022 की परीक्षा में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल कर एक कीर्तिमान स्थापित की है। मिस ईशानी कर्पूर सहायक कमाण्डेंट श्री कर्पूर बाबला एवं श्रीमती सविता बाबला की पुत्री हैं। छात्रा की इस उपलब्धि पर पश्चिम बंगाल की माननीया मुख्यमंत्री सुश्री ममता बैनर्जी ने उन्हें, अपने दिनांक 22/07/2022 के कार्यालीय पत्र द्वारा हौसला अफजाई की हैं। ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य महोदय ने भी छात्रा को उसकी इस गौरवमयी सफलता पर उन्हें अपना आर्शीवाद एवं शुभकामनाएं दी है। ग्रुप केन्द्र दुर्गापुर परिवार भी छात्रा की इस बड़ी उपलब्धि पर अपनी असीम शुभकामनाएं प्रकट किया है। ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर ने अपने रिपोर्ट में यह कहा है कि ईशानी कर्पूर की यह उपलब्धि हमारे कैम्प परिसर के छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक होगी एंवं उत्साहवर्द्धन करेगी । मिस ईषानी कर्पूर अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को देती हैं। वे डी0ए0वी0 मॉडल स्कूल,दुर्गापुर की छात्रा हैं। उन्होंने यह उपलब्धि स्व-अध्याया से हासिल की है, इसके लिए उसने कोई अतिरिक्त टयूषन नहीं ली है। मिस ईशानी कर्पूर वर्तमान में जे0ई0ई0 मेन तथा एडवांस की तैयारी कर रही है एवं भविष्य में उनका लक्ष्य संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा को प्राप्त करना होगा ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?